Post Views 1021
November 28, 2017
यहां के सुखेर थाना इलाके में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल विनोद नाम के युवक का शव क्षत-विक्षत रूप में रोड के किनारे पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विनोद के शव को एम बी चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया है।
- छोटी भोईवाड़ा निवासी विनोद माली का शव मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला है। सुबह यहां से गुजरने वाले लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर शव की जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने ही शव की शिनाख्त भी की।
- घटना के दौरान मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने विनोद के साथ पहले जोरदार मारपीट की और उसके बाद उसकी हत्या कर शव को यहां पर फेंक कर चले गए।
- विनोद के चेहरे पर पत्थरों से कई बार करने की बात भी सामने आ रही है पुलिस अब इस मामले में जांच में जुट गई है।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved