For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95555551
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के नॉमिनेशन भरने के उपलक्ष में टोरंटो गार्डन ,9 नंबर पेट्रोल पंप के पास 29 मार्च 2024 शुक्रवार को प्रात 10:00 बजे कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया जाएगा |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के दक्षिण शैली के प्राचीन मंदिर श्री रमा वैकुण्ठ दिव्य देश नया रंगजी मंदिर का सालाना ब्रह्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हे |  Ajmer Breaking News: सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर में कार्यरत रहे सहायक कर्मचारी श्री पुरूषोत्तम दास विजयवर्गीय उस्ताद लगभग 40 वर्ष की राजकीय सेवा के पश्चात गुरूवार को सेवानिवृत्त हुए है। |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, दिव्यांगो ने किया मतदान के लिए प्रेरित |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 पहले दिन 16 नाम निर्देशन पत्र हुए वितरित |  Ajmer Breaking News: शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल, अजमेर के सीईओ श्री मनोज साल्वी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी श्री रीतेश निरंजन चीफ कमर्शियल, एचआर हेड श्री नरोत्तम तिवारी के साथ किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ I |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 28 मार्च को जारी हुई अधिसूचना कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त |  Ajmer Breaking News: आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में चेकिंग अभियान में 02 किलो 365 ग्राम सोना व नगद 172000 रूपये जब्त  |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर नामांकन भरने के दौरान केवल पांच व्यक्तियों के प्रवेश के लिए रास्ता खुला रहेगा इसके लिए पुलिस ने चैन में ताला नहीं मिलने पर हथकड़ी ही लगा दी। |  Ajmer Breaking News: मित्तल मॉल में पीवीआर के तीन स्क्रीन शो कैंसल होने से दर्शकों ने किया हंगामा | 

कोरोना न्यूज़: स्वाध्याय का अर्थ है अपने को सुधारना- मुनि पीयूष सागर

Post Views 841

October 12, 2017

 अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा में मंगलवार को परम् पूज्य अंतर्मना मुनि प्रसन्न सागर महाराज की 186 दिवसीय सिंहनिष्क्रीड़ित आर्यमौन व्रत साधना 9 जुलाई से निरंतर चल रही है, इस दौरान संघस्थ मुनि पीयूष सागर महाराज ने स्वाध्याय सभा के दौरान कहा कि " स्वाध्याय का अर्थ है अपने को टटोलना। " धर्मात्मा धर्म का आधार है तथा धर्म जीवन का सार है। स्वाध्याय का अर्थ है, अपने को टटोलना, अपनी बुराई को दूर कर सुधारना, अपनी प्रवृतियो को अशुभ से शुभ की ओर ले जाना। 

मुनिश्री ने आगे कहा कि " पुण्य बड़ा धोखे बाज है। पुण्य का उदय में आना कभी नहीं रोका जा सकता, लेकिन पुण्य का भोग तो रोका जा सकता है जैसे कोई आपको कुछ गिफ्ट देना चाह रहा है लेकिन आप उसे आनाकानी के बाद भी नहीं लेते। तो यह पुण्य का भोग रोकना हुआ। 

आज आप जो भी सुख, सम्पनता, सुस्वास्थ्य, अच्छा कुल, उच्च धर्म इत्यादि भोग रहे हो वह सब आपके पूर्व संचित पुण्य का ही प्रतिफल है। इसलिए व्यक्ति को अपने आचरण को पुण्यार्जक गतिविधियों में लगाना चाहिए और पुण्य बढ़ाने की गतिविधियों में ही रहना चाहिए। 

पुण्य की यह एफ.डी ही वास्तव में आगे के भवो में सुखद स्थिति के लिए कारक होगी। इसमें भी सावधानी यह रखनी होगी की पुण्य की एफ.डी में से सिर्फ ब्याज ही काम में ले, मूलधन को सुरक्षित रखा जाय। पूजन सामग्री उत्कृष्ट हो तो पूजन का फल भी उत्कृष्ट मिलता है। जैसी सामग्री हो वैसा ही मन भी हो जाता है जैसे थाली में रखा भोजन। 


© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved