Post Views 781
September 26, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और जाने माने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है और स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन की कामना की है. मनमोहन सिंह आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. सिंह का जन्म आज ही के दिन 1932 में अविभाजित पंजाब के गाह में हुआ था. मोदी ने ट्वीट कर सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें. ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved