Post Views 791
August 17, 2017
पुष्कर| नएपुराने रंगजी मंदिर में बुधवार रात रोहणी नक्षत्र में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं गुरुवार को कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित लट्ठ उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि मंदिर में रोहणी नक्षत्र में बुधवार को जन्माष्टमी मनाई गई। इस मौके पर रात को मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया। गुरुवार शाम 5 बजे नंद महोत्सव के तहत मलखंभ, लट्ठ उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान माखन लूट लीला का प्रदर्शन होगा। स्वर्ण निर्मित पालकी में भगवान कृष्ण की दामोदर वेश में सवारी निकाली जाएगी।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved