Post Views 741
August 16, 2017
यहां गंगनहर की करणीजी नहर में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक नहाने के लिए इस नहर पर गया था। इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। बता दें कि कल देर शाम नहाने गए युवक की लाश आज सुबह गांव 6 जीबी में नहर के पास मिल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतसर के वार्ड नम्बर 13 के तीन युवक कल शाम को नहाने के लिए नहर पर गए थे। युवक रजत(20) ने नहर में नहाने के लिए छलांग लगाई तो वह पानी के उपर नहीं आया तो बाकी दो दोस्तों ने तलाशने की कोशिश की। रजत का पता नहीं लगा तो युवकों ने घर जाकर परिवार वालों को बताया। देर रात परिवार वाले रजत को नहर में तलाशते रहें।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved