June 15, 2022
राजस्थान न्यूज़: कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने राज्य के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में मानसून आगमन का समय समीप है। इसको देखते हुए किसानों के लिए खाद एवं बीज की तुरन्त व्यवस्था कर उनका वितरण करना सुनिश्चित करें। श्री कटारिया मंगलवार को कृषि आयुक्तालय में खरीफ वर्ष 2022 की आदान व्यवस्था एवं वर्ष 2022-23 की बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में राज्य के सभी जिलों से कृषि अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से भाग लिया।
June 15, 2022
June 14, 2022
June 14, 2022
June 14, 2022
राजस्थान न्यूज़: सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना सोमवार को बूंदी जिले के पानीढाल (चतरगंज) पहुंचे और यहां तालाब में डूबने से मृतक बालकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार आपके साथ खड़ी है।
June 14, 2022
राजस्थान न्यूज़: मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जिला कलक्टर्स व पुलिस अधिकारियों को 24 जुलाई से प्रस्तावित दो दिवसीय रीट परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए उत्कृष्ट प्रबंधन करने के निर्देश प्रदान किये हैं। श्रीमती शर्मा सोमवार को यहां सचिवालय स्थित अपने कक्ष में रीट परीक्षा के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
June 14, 2022
राजस्थान न्यूज़: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित है । उन्होंने कहा कि दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी आडे नही आने दी जायेगी।
June 13, 2022
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved