For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95557677
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के नॉमिनेशन भरने के उपलक्ष में टोरंटो गार्डन ,9 नंबर पेट्रोल पंप के पास 29 मार्च 2024 शुक्रवार को प्रात 10:00 बजे कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया जाएगा |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के दक्षिण शैली के प्राचीन मंदिर श्री रमा वैकुण्ठ दिव्य देश नया रंगजी मंदिर का सालाना ब्रह्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हे |  Ajmer Breaking News: सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर में कार्यरत रहे सहायक कर्मचारी श्री पुरूषोत्तम दास विजयवर्गीय उस्ताद लगभग 40 वर्ष की राजकीय सेवा के पश्चात गुरूवार को सेवानिवृत्त हुए है। |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, दिव्यांगो ने किया मतदान के लिए प्रेरित |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 पहले दिन 16 नाम निर्देशन पत्र हुए वितरित |  Ajmer Breaking News: शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल, अजमेर के सीईओ श्री मनोज साल्वी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी श्री रीतेश निरंजन चीफ कमर्शियल, एचआर हेड श्री नरोत्तम तिवारी के साथ किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ I |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 28 मार्च को जारी हुई अधिसूचना कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त |  Ajmer Breaking News: आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में चेकिंग अभियान में 02 किलो 365 ग्राम सोना व नगद 172000 रूपये जब्त  |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर नामांकन भरने के दौरान केवल पांच व्यक्तियों के प्रवेश के लिए रास्ता खुला रहेगा इसके लिए पुलिस ने चैन में ताला नहीं मिलने पर हथकड़ी ही लगा दी। |  Ajmer Breaking News: मित्तल मॉल में पीवीआर के तीन स्क्रीन शो कैंसल होने से दर्शकों ने किया हंगामा | 

Rajasthan News:

July 2, 2023

राजस्थान न्यूज़: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता ने मांगा मुख्यमंत्री से जवाब। सांभर फुलेरा जिले की मांग पर आमजन मुख्यमंत्री से नाराज

राजस्थान न्यूज़: पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत में पत्रकारों को प्रेस वार्ता में बताया दूदू किसी भी रूप में जिले के मापदंड पर खरा नहीं उतरता है। सांभर फुलेरा जिले के अनुकूल होने के बावजूद सरकार ने ग्राम पंचायत को दूदू को छोटा जिला घोषित करने की आवाज में है। ऐसा क्या बात है दूदू विधायक के साथ मुख्यमंत्री का कौन सा गठबंधन है, यह जनता को बताया जाए, मुख्यमंत्री से गठबंधन के बारे में जनता सुनना चाहते हैं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता को बताते हैं मैं नेता नहीं हूं मैं जनता का हितेषी हूं, यह भाषण में सुना था, मगर आज प्रत्यक्ष में देख लिया जनता की आवाज पर सांभर फुलेरा को जिला नहीं बनाएं है। जनसेवक विद्याधर सिंह चौधरी ने बताया पुलिस प्रशासन ने अपना हठधर्मिता दिखाते हुए 58 आदमी को गिरफ्तार किया बिना बजाएं पता नहीं किसके कहने पर प्रशासन काम कर रहे हैं

June 30, 2023

राजस्थान न्यूज़: देव दर्शन और गौ सेवा और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर शनिवार को मनाएंगे भाजपा सांसद बोहरा अपना जन्मदिन

राजस्थान न्यूज़: भाजपा जयपुर सांसद रामचरण बोहरा शनिवार को जन्मदिन देव दर्शन, गौ सेवा कर और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर सादगी से अपना जन्मदिन मनाएंगे।भाजपा सांसद बोहरा शनिवार को प्रातः 6:50 बजे मोती डूंगरी गणेश के मंदिर में करेंगे दर्शन, प्रात: 7:30 बजे जाएंगे खोले के हनुमान जी, प्रातः 8:00 बजे ताडकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर करेंगे। भाजपा सांसद बोहरा अभिषेक प्रातः 9:00 बजे दुर्गापुरा गौशाला पर करेंगे गौ सेवा और प्रातः 11:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक दुर्गापुरा स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।  भाजपा सांसद बोरासांय 6 बजे गोविंद देव जी मंदिर में पूजा अर्चना, 7:00 बजे गोपीनाथ जी के मंदिर में  दर्शन  और इसके बाद 7:30 बजे चांदपोल हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे।

June 30, 2023

राजस्थान न्यूज़: गहलोत सरकार नहीं बना रही है विशेष अदालत, उदयपुर में कन्हैया लाल की गर्दन काटने वालों को सजा नहीं मिल पा रही है यह शर्म की बात है : अमित शाह

राजस्थान न्यूज़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उदयपुर में कन्हैया लाल साहू की गर्दन काट कर हत्या के मामले में एनआईए ने तत्परता से कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में 22 दिसंबर 2022 को कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी गई है। लेकिन शीघ्र आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विशेष अदालत का गठन करना है जो नहीं हो पा रहा है यह बड़ी शर्म की बात है।  अब सीएम गहलोत आरोप लगा रहे हैं कि हम देरी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार को विशेष न्यायालय का तत्काल गठन करना चाहिए जिससे कि दोषियों को सजा दिलाई जा सके। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जयपुर में वर्ष 2000 में  आतंकवादियों ने बम विस्फोट करने का काम किया था और उसमें बड़ी तादात में लोग मारे गए थे और घायल हुए थे उनके आतंकवादियों को वसुंधरा सरकार ने पकड़ा था और उन्हें सजा दिलाने का काम किया था लेकिन मौजूदा सीएम गहलोत की सरकार के  एडवोकेट जनरल ने कोई ध्यान नहीं दिया और हाईकोर्ट से उनकी जमानत हो गई। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार वोट बैंक की राजनीति तो गहलोत सरकार करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पीएफआई के खिलाफ प्रतिबंध लगाया था जबकि कोटा में उन्हें रैली निकालने की अनुमति गहलोत सरकार देती है। 

June 30, 2023

राजस्थान न्यूज़: केंद्रीय नेतृत्व नहीं अब जारी करेगा आदेश, सीएम गहलोत और पायलट के बीच विवाद होगा समाप्त, कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को, मंत्रियों से सामूहिक इस्तीफे लेने की चर्चा!

राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद का समाप्त होने का रास्ता अब नजर आने लगा है। गुरुवार को सीएम गहलोत के पैर फिसल जाने के बाद, उनके दोनों पैरों में चोट और माइनर फ्रैक्चर होने के बाद, डॉक्टरों द्वारा आराम की सलाह दी गई है। डॉक्टरों द्वारा आराम की सलाह के बाद 3 जुलाई की बैठक स्थगित जाएगी या फिर सीएम गहलोत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़े जाने की बात का निर्णय होगा। डॉक्टरों की सलाह के आधार पर, उन्हें दिल्ली आने की अनुमति मिल सकती है लेकिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में 3 जुलाई को कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में बैठक आयोजित करने का फैसला हुआ है। इस बैठक में इस मसले पर विचार करके सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए राहुल और खरगे की मौजूदगी में पूर्व में तय फार्मूले को लागू किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान में संगठन और सत्ता में व्यापक फेरबदल किए जाएंगे। चुनाव जीतने की दृष्टि से दोनों नेताओं को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए जाएंगे। अब केंद्रीय नेतृत्व सीएम गहलोत को बदलाव के लिए आग्रह नहीं करेगा, बल्कि स्पष्ट तौर पर संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल राहुल और खरगे के निर्देशों की पालना के लिए आदेश जारी करेंगे। उन आदेशों के अनुपालन करना सीएम गहलोत की मजबूरी होगी, जैसा कि छत्तीसगढ़ में हुआ है। सीएम गहलोत और सचिन पायलट को स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि वे पार्टी के कार्य को प्राथमिकता देकर पूरा करें। साढ़े 3 साल से अटके पड़े जिला अध्यक्षों और प्रदेश कार्यकारिणी का भी फैसला कर दिया गया है। इस बारे में भी शीघ्र सूची जारी की जाएगी।

June 30, 2023

राजस्थान न्यूज़: केंद्र ने सीएम गहलोत के आग्रह पर मुख्य सचिव उषा शर्मा का 6 माह का कार्यकाल बढ़ाया, केंद्रीय कार्मिक विभाग ने किया आदेश जारी

राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्य सचिव उषा शर्मा  का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने के आग्रह को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। 6 महीने का कार्यकाल बढ़ाने के संबंध में केंद्रीय कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।  अब आगामी 6 महीने उषा शर्मा ही राजस्थान की मुख्य सचिव बनी रहेंगी। उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि 30 जून को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उषा शर्मा सेवानिवृत्त होने वाली थी।31 दिसंबर 2023 तक उषा शर्मा मुख्य सचिव पद पर बनी रहेंगी।

June 29, 2023

राजस्थान न्यूज़: सीएम अशोक गहलोत पहुंचे एसएमएस अस्पताल पैर के नाखून में लगी चोट, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में है सीएम।

राजस्थान न्यूज़: जयपुर। सीएम अशोक गहलोत पहुंचे एसएमएस अस्पताल पैर के नाखून में लगी है चोट। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में है सीएम। चिकित्सकों की देखरेख में चल रही सीएम की जांच। कुछ समय से तबीयत नासाज चल रही थी सीएम की। पैर मुड़ने के कारण नुकीली चीज नाखून में चुभी। फिलहाल खून निकलने के कारण ड्रेसिंग की जा रही है पैर की। उसके बाद एक्स-रे किया जाएगा पैर का। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, PWD मंत्री भजन लाल जाटव, मंत्री महेश जोशी पहुंचे एसएमएस अस्पताल। एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य राजीव बगरहट्टा भी पहुंचे अस्पताल।

June 29, 2023

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान लोक सेवा ने राज्य सेवा के 424 और अधीनस्थ सेवा के 481 पद की निकाली भर्ती, ऑनलाइन 1 जुलाई से 31 जुलाई तक भरे जाएंगे आवेदन

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) और अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती)-2023 की अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 1 से 31 जुलाई तक भरे जाएंगे।  आरएएस के 67 पद, आरपीएस के 60 पद, लेखा सेवा के 130, राज्य बीमा सेवा के 14, उद्योग सेवा के 11, सहकारी सेवा 46 , खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 1, श्रम कल्याण सेवा-13, परिवहन सेवा-10, समेकित बाल विकास सेवाएं 55, कारगार सेवा-8, नियोजन सेवा-3, आबकारी निरोधक सेवा के 3, अल्पसंख्य मामलात सेवा- 3 पद शामिल है। ( कुल 424 पद) वाणिज्यिक, पर्यटन , देवस्थान, ग्रामीण विकास, आबकारी, कृषि सेवा में कोई भर्ती नहीं निकली है।

June 29, 2023

राजस्थान न्यूज़: हेरिटेज नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा ने मेयर मुनेश गुर्जर, मेयर पति सहित 10 लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत कराया मुकदमा दर्ज

राजस्थान न्यूज़: आखिर आईएएस बनने के बाद हेरिटेज नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राजेंद्र वर्मा ने मेयर मुनेश गुर्जर,  मेयर पति पति सहित 10 लोगों के खिलाफ माणक चौक थाने में बुधवार को एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है।  एसीपी हेमंत जाखड़ जांच की गई है। वर्मा ने सरकार से मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी और अनुमति मिलने के बाद ही यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। माणक चौक थाना पुलिस ने मेयर हेरिटेज मुनेश गुर्जर, उप-महापौर अस्लम फारुखी, पार्षद उमर दराज, नीरज अग्रवाल, श. कुरैशी, सुनिता मावर, राविया, अंजलि, पार्षद पति मोहम्मद अस्तर, आयशा सिद्दीकी, फरीद कुरैशी, फूलचंद, पार्षद के रिश्तेदार शाकिर, महापौर के पति सुशील गुर्जर, बसन्त असवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।माणक चौक थाना पुलिस ने मेयर हेरिटेज मुनेश गुर्जर, उप-महापौर अस्लम फारुखी, पार्षद उमर दराज, नीरज अग्रवाल, श. कुरैशी, सुनिता मावर, राविया, अंजलि, पार्षद पति मोहम्मद अस्तर, आयशा सिद्दीकी, फरीद कुरैशी, फूलचंद, पार्षद के रिश्तेदार शाकिर, महापौर के पति सुशील गुर्जर, बसन्त असवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।मुकदमा दर्ज होने के बाद हेरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर, डिप्टी मेयर और पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना बन गई है। 

June 29, 2023

राजस्थान न्यूज़: सीएम गहलोत ने कैबिनेट की बैठक गुरुवार को शाम 5 बजे के मंत्री निवास पर बुलाई

राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  गुरुवार को शाम 5:00 बजे अपने निवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। कैबिनेट की बैठक में 6 विभागों के एक दर्जन प्रस्ताव और नए जिलों को लेकर चल रहे विवाद और कुछ नए संभाग तथा जिले बनाए जाने पर चर्चा कर निर्णय होने की संभावना है। कैबिनेट की बैठक में महंगाई राहत शिविर को लेकर भी समीक्षा की जाएगी।

June 29, 2023

राजस्थान न्यूज़: 20 हजार किसानों को प्रति किसान/डिग्गी 1 हजार बीज उपलब्ध होगा निःशुल्क मछली का बीज

राजस्थान न्यूज़: राज्य सरकार मछली पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 20 हजार किसानों को मछली का बीज निःशुल्क उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 2 करोड़ की राशि व्यय करने की मंजूरी दी है। मत्स्य विभाग के प्रस्ताव के अनुसार प्रति किसान/डिग्गी भारतीय मेजर कॉर्प प्रजाति (रोहू, कतला एवं म्रिगल) के 1 हजार आंगुलिका (फिंगरलिंग) आकार के मत्स्य बीज उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस पर कृषक कल्याण कोष से 2 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी। इसमें चयनित किसानों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण भी मिलेगा।  

June 29, 2023

राजस्थान न्यूज़: सीएम गहलोत ने की गृहमंत्री अमित शाह से कन्हैयालाल के हत्यारों को शीघ्र सजा दिलवाने की मांग, सरकार ने दोनों पुत्रों को दी सरकारी नौकरी, 50 लाख की सहायता

राजस्थान न्यूज़: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्रीय गृह मंत्री से उदयपुर के कन्हैयालाल के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ‘ओपन एंड शट’ प्रकृति का केस है, जिसमें घटनाक्रम के स्पष्ट सबूत मौजूद हैं। ऐसे केस में भी एक साल तक दोषियों को सजा ना मिलना दुखद है।  राज्य सरकार द्वारा कई दुष्कर्म और हत्या के मामलों में फास्ट ट्रायल कर आरोपियों को एक महीने के अंदर कोर्ट से फांसी की सजा दिलवाई है परन्तु इस मामले अभी तक दोषियों को सजा नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जघन्य घटनाक्रम के बाद राजस्थान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 घंटे के भीतर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया एवं पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाए रखा। उसी रात केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) ने इस केस को अपने पास ले लिया था क्योंकि संभवतः उन्हें इस घटनाक्रम के पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश होने का इनपुट मिला होगा। राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद इन अपराधियों से प्रारंभिक पूछताछ कर ली थी। राज्य सरकार की एजेंसियों ने एनआईए को पूर्ण सहयोग किया है। एनआईए देश की प्रीमियर संस्था है। गृहमंत्री अमित शाह को एनआईए को जल्द से जल्द सजा दिलवाने हेतु निर्देशित करना चाहिए। ऐसे मामले में कानून के दायरे में जल्द से जल्द सख्त सजा जनता में न्याय के प्रति भरोसा बढ़ाएगी।

June 29, 2023

राजस्थान न्यूज़: जयपुर अजमेर हाईवे पर 3 ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, 5 जिंदा जले

राजस्थान न्यूज़: जयपुर-अजमेर हाईवे पर बुधवार को तड़के 5 बजे 3 ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लग गई।  आग इतनी तेज थी कि ट्रक में ड्राइवर और खलासी को बचने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। हाईवे पर 5 घंटे तक तीनों से आग की लपटें निकलती रही और तफरी का माहौल बना रहा।एक ट्रक में तो मवेशी  लेकर जा रहा था। इस हादसे में  कई मवेशी  जिंदा जलने की बात आ रही है।




Google Ads


Horizon Career Consultant
ABS Hospital
Vijay Bakery

Video Gallery


Google Ads

© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved